स्कूटर मोपेड

कालम 33: स्कूटर/मोटर साईकिल/मोपेड:
हां-1/नहीं-2

स्कूटर, मोपेड सब ही, विज्ञान चमत्कार।
पहले टंकी भरायलो, फिर सुने नमस्कार।।
फिर सुने नमस्कार, पूछे कहां तक जाना।
चलाय आंखे खोल, अगर वापस घर आना।।
कह ‘वाणी’ कविराज, उसे देना एक कोड।
यह साधन ना होय, उनको देदो दो कोड।।


भावार्थः-
किसी भी कम्पनी का दोपहिया वाहन यदि उस परिवार द्वारा उपयोग में लिया जाता हो तो कॉलम संख्या 33 में एक दर्ज करना और ना लिया जाता हो तो उसी कॉलम में 2 दर्ज करने हैं। ‘वाणी’ कविराज कहते हैं कि हाँ की श्रेणी में वहीं दुपहिया वाहन सम्मिलित हो सकेंगे जो 50 सी.सी. या इससे अधिक सी.सी. वाले होंगे।
स्कूटर, मोपेड सभी विज्ञान के छोटे-मोटे चमत्कार हैं। यद्यपि यह हमें बहुत ही प्रिय हैं किन्तु पेट्रोल की टंकी भरी हुई हो तभी ये हमारा नमस्कार स्वीकार करते हैं। हम इन्हें पौंछते हैं फिर यह बड़ी तबीयत से हमें पूछते हैं, बोलो आपको आज किधर जाना है। आप यदि सावधानी से चलाएंगे तो पूरी सम्भावना है कि आप लौट कर इसी घर पर आएंगे चाहे बीच रास्ते में कई प्रकार हॉस्पिटल क्यों ना आते हांे।